Move to Jagran APP

पार्टी की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष : गौरव आर्य

सियासी आयोजन मथुरापुरी के कार्यक्रम में बूथ समिति के पदाधिकारियों का किया सम्मान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM (IST)
पार्टी की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष : गौरव आर्य
पार्टी की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष : गौरव आर्य

संवाद सूत्र, हाथरस : केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोठीगंज व मथुरापुरी में बूथ समिति सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बूथ समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी को हर समय अपनी ऊर्जा से ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे में इनका सम्मान जरूरी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' मंत्र देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब फिर से चुनाव में इन्हीं कार्यकर्ताओं के सहारे पार्टी लोकसभा में इतिहास रचेगी। जिला महामंत्री एसपीएस चौहान, संजय सक्सेना, संतराज, रूपेश उपाध्याय, राधेश्याम पागल, सुधीर गर्ग, नजर कुरैशी, दिनेश त्यागी, जहीर कुरैशी, शकील खां, यामीन कादरी, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे। फिर से जीत के लिए करें मेहनत

हाथरस : नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने 10 से 15 नवंबर तक चलाए जा रहे बूथ समितियों के अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत गांव लाडपुर व गमचौली में समिति के अध्यक्षों का अभिनंदन किया। उन्होंने बूथों के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं, गांवों आदि की जानकारी प्राप्त की। आशीष शर्मा ने बूथ समितियों के अध्यक्षों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में पुन: भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में लानी है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर दिन रात मेहनत करनी होगी। इस मौके पर प्रमोद मदनावत मंडल अध्यक्ष देहात व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.