Move to Jagran APP

'विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन एबीवीपी'

हाथरस में संगठन का 72वां स्थापना दिवस पर बोलीं ब्रजप्रांत की छात्रा प्रमुख सपना भदौरिया

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:09 AM (IST)
'विश्व का सबसे बड़ा  छात्र संगठन एबीवीपी'
'विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन एबीवीपी'

संस, हाथरस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन सम्मेलन में मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत छात्रा प्रमुख सपना भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने सभी छात्रों से इस संगठन से जुड़ने की अपील की। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.राकेश यादव भी सहभागी बने। संगठन से जुड़े विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अतुल भारद्वाज, आलोक गुप्ता, शुभम कुशवाह, वरुण अग्रवाल, सौरभ शर्मा, विकास शर्मा, गोपाल अग्निहोत्री, रोहित, दीपक, अनमोल आदि ने सहभागी बने। बागला मार्ग स्थित गांधी तिराहे पर हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे। उन्होंने इंटर की छात्रा कु.सोनम गुप्ता, पार्थ अग्रवाल आदि का मेडल व मास्क देकर सम्मान किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, जिला मंत्री संध्या आर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दयाराम शीतल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बबीता वर्मा आदि ने रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का सम्मान किया।

loksabha election banner

सादाबाद कस्बे में गुरुवार को विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानंद नंद के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कहा गया कि एबीवीपी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, निष्ठा और साहस के साथ छात्रों के साथ खड़े रहते हैं। शिव पंडित, दिव्यांश, यश, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

सासनी में गुरुवार को विद्यापीठ इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद को याद कर विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ.राजीव अग्रवाल ने की। विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन को ज्ञापन देकर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई। अर्चित गौतम, अभिषेक शर्मा, आकाश वर्मा, लव तोमर, अंशुल कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.