जिंदा जलाने की कोशिश के बाद चेहरे पर डाला तेजाब
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न उत्पीड़न -पति, ससुर, ननद पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप प्राथमिक उपचार के बाद महिला कोतवाली पहुंची, पति हिरासत में
संवादसूत्र, हाथरस : जले हुए चेहरे को लेकर मंगलवार सुबह मुरसान कोतवाली पहुंची महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए ¨जदा जलाने की कोशिश और उसके बाद चेहरे पर तेजाब डालने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के पौड़ी की रहने वाली गरवी (28) की शादी दो साल पहले मुरसान के मोहल्ला वैश्यान निवासी भारतभूषण दीक्षित उर्फ सोनू से हुई थी। सोनू नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। गरवी का आरोप है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता था। इसके कारण वह पति के साथ गाजियाबाद चली गई तथा वहीं रहने लगी। आरोप है कि वहां भी पति व ससुर ने उसे परेशान किया। ससुर का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पति के नौकरी पर जाने के बाद वह घर पर अकेली रह जाती थी। इसलिए मजबूरन उसे मुरसान वापस लौटना पड़ा। गरवी का आरोप है कि 19 नवंबर की दोपहर लगभग 12 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर दोनों ननद व सास भी पति के पक्ष में आ गईं। आरोप है कि इन लोगों ने उसपर मिट्टी का तेल डाल दिया तथा आग लगा दी। महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। आरोप है कि इसके बाद चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे उसके चेहरे का ऊपरी हिस्सा जल गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद महिला मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंची तथा शिकायत की। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। गरवी की तहरीर पर पति के अलावा ननद अंजू व गुंजन, सास गायत्री व ससुर अर¨वद के खिलाफ जानलेवा हमला, तेजाब से हमला करने, मारपीट, दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।