क्लास में गंदगी को लेकर छात्रों का हंगामा
?? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ???? ??????? ????? ??? ??? ???? ? ???? ?? ?????? ?? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ???? ??????? ????? ??? ??? ???? ? ???? ?? ??????
हाथरस : सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में गंदगी से परेशान छात्रों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि प्रिसिपल ने शिकायत को नजरअंदाज किया। कॉलेज के कमरा नंबर 11 में गंदगी है, जिससे क्लास में बदबू आती है। ऐसे में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। छात्र-छात्राओं को बैठने में भी दिक्कत होती है। आरोप है कि प्रिसिपल ने शिकायत नहीं सुनी और कहा कि पढ़ता है तो ऐसी स्थिति में ही बैठना पड़ेगा। नया कमरा बनने के बाद ही समस्या का समाधान होगा। छात्र-छात्राओं ने लिखित में भी शिकायत की है। वहीं प्रिसिपल डॉ. दीपक जैन का कहना है कि सफाई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं। इस कारण समस्या है। शिक्षा में कोई रुकावट नहीं है। सफाई कर्मचारियों के आने पर समाधान हो जाएगा।