सपा-बसपा ने मनाया मायावती का जन्मदिन
गरजे नेता, 'सत्तारूढ़ पार्टी को धूल चटाकर महागठबंधन बनेगा जीत का आधार' ब्लर्ब- अलग-अलग चुनाव लड़कर नहीं कर सकते भाजपा का सामना : सुमन
जासं, हाथरस : बसपा की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर सपा-बसपा ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा। बसपा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि गठबंधन प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्तारूढ़ पार्टी को धूल चटाएगा।
बसपा ने लेबर कॉलोनी में कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह ने की। विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बहनजी का जन्मदिन पूरे प्रदेश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया है। भाजपा ने झूठे प्रचार से जनता को बरगलाने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी का ग्राफ बढ़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सिकंदराराऊ अमर ¨सह यादव, हाथरस विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुहर ¨सह, मंडल इंचार्ज विजेंद्र ¨सह, मंडल जोन इंचार्ज विजेंद्र ¨सह, ओंकार ¨सह आदि ने विचार रखे। सुरेंद्र ¨सह, हर्षकांत कुशवाह, रमेशचंद्र निमेश, केसी निराला, डॉ.वीडी ¨सह, साबिर हुसैन सिद्दीकी, देवकीनंदन आदि मौजूद रहे।
बौद्ध विहार बगीची नगला अलगर्जी में बसपा जिला संयोजक चौधरी राघवेंद्र ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आंबेडकर के पद चिह्नों पर चलकर दलितों, पिछड़ों के लिए संघर्ष कर रही हैं। यहां रमेश चंद्र, चिरंजीलाल, अमर ¨सह, नरेश कुमार, चंद्रभान, भीमराज, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
बाबूलाल शैक्षिक संस्थान में आयोजित सपा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि गठबंधन वक्त का तकाजा है। अलग-अलग लड़कर भाजपा का मुकाबला नहीं किया जा सकता। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मायावती का जन्मदिन मनाया। एमएलसी जसवंत ¨सह यादव ने कहा कि दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे के प्रत्याशी का खुलकर समर्थन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक मूलचंद, डॉ. दिनेश माहेश्वरी, डॉ. राधेश्याम, चौधरी याजुद्दीन, श्यामसुंदर शर्मा, महेंद्र सोलंकी, डॉ. आरसी गोला, विवेक यादव, शिवकुमार वाष्र्णेय, भगवान ¨सह माहौर आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ : सपा नेता युवराज सिंह यादव के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता वहीद अहमद, असलम कुरैशी, सुनील यादव, रमेश वर्मा, विनोद जाटव, साहब सिंह, रमेश वर्मा, बबलू यादव, रिंकू यादव, अमर यादव, विजय पाल सिंह आदि मौजूद थे।