Move to Jagran APP

सादाबाद में सपा कार्यकर्ता नजर बंद, रालोद का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

कलक्ट्रेट जाते समय ईदगाह पर रोका सरकार के खिलाफ नारेबाजी रालोद के यज्ञ स्थल पर पुलिस के साथ मौजूद रहीं तहसीलदार

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 12:45 AM (IST)
सादाबाद में सपा कार्यकर्ता नजर बंद, रालोद का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
सादाबाद में सपा कार्यकर्ता नजर बंद, रालोद का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

जागरण टीम, हाथरस : किसानों के आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। सोमवार को सादाबाद से कलक्ट्रेट में अहिसात्मक धरना देने आ रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला महासचिव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया तो उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दूसरी ओर रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। इस दौरान पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं टोल प्लाजा पर भी पुलिस की नजर रही। पुलिस ने थामे सपाइयों के कदम

loksabha election banner

सादाबाद में किसानों के आंदोलन को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सपाई सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हुए मगर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओें को वहीं रोककर नजरबंद कर दिया। सपा के अहिसात्मक धरने के लिए जाते समय पूर्व •िालाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन एवं •िाला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी व मनोज यादव के नेतृत्व में सपाई रवाना हुए थे। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पहुँच गए और धरने में जाने से रोक दिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने इनको नजर बंद कर दिया। पूर्व •िालाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन ने कहा की ये लोकतंत्र की हत्या है कि अहिसात्मक तरीक़े से भी विपक्ष को अपनी बात नहीं कहने दे रहे हैं। महासचिव जैनुद्दीन चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि ये बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आ़िखर कहाँ गए। किसानों को भी कारपोरेट कल्चर का गुलाम बनाना चाहते हैं। सपा इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इस मौक़े पर पूर्व •िालाध्यक्ष प्रबल चौधरी, हमीद खान सभासद, मंसूर अहमद, शालू बेग सभासद, आसिफ़ रायन, आमिर खान, अवधेश चौधरी, शंभु यादव, मलिक यादव आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरकार की बुद्धि शुद्धि को

रालोद ने किया हवन-यज्ञ

सादाबाद में राष्ट्रीय लोक दल ने चौधरी चरण सिंह स्मारक पर केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। रालोद के ब्रज क्षेत्र प्रभारी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित हवन यज्ञ में आर्य सभा के महिपाल सिंह आर्य ने मंत्रोच्चार किया। प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अत्याचार करने पर उतारू है। जिस प्रकार कई सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपतियों को दे दिया है, उसी प्रकार कृषि क्षेत्र को भी बेचना चाहती है लेकिन देश के किसान इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। इस मौके पर विनोद चौधरी उर्फ गुड्डू, सचिन पचहरा, केशव चौधरी, निरोत्तम सिंह, सहित अनेक किसान रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.