Move to Jagran APP

सपा जिलाध्यक्ष ओमवती जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं

हाथरस : बसपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को तगड़ा झटका लगा है। उनके छोटे भाइ

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 01:45 AM (IST)
सपा जिलाध्यक्ष ओमवती जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं
सपा जिलाध्यक्ष ओमवती जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं

हाथरस : बसपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को तगड़ा झटका लगा है। उनके छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय को जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में सपा जिला अध्यक्ष ओमवती यादव ने एक वोट से हराया है। यह काम सपा अपने शासन काल में तो नहीं कर सकी, लेकिन भाजपा शासन में कामयाब हो गई। मंगलवार को हुए इस उपचुनाव में कुल 25 में से ओमवती यादव को 13 व रामेश्वर उपाध्याय को 12 वोट मिले। दोनों में सीधा मुकाबला था। कलक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा के मध्य मतदान प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। ओमवती के साथ 13 सदस्य एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। बसपा प्रत्याशी रामेश्वर उपाध्याय के साथ दस सदस्य पहुंचे। दो सदस्य पुष्पेंद्र चौधरी व विजेंद्र ¨सह बाद में आए। बसपा खेमे में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय मुरसान की ओर बनाए बेरियर व सपा समर्थक पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन के साथ हाथरस की ओर बने बेरियर पर डेरा जमाए रहे। दोपहर 12:30 बजे तक सभी वोट पड़ गए। मतगणना तीन बजे शुरू हुई और 3:10 बजे निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ¨सह ने परिणाम घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.