Move to Jagran APP

सोशल मीडिया से सीएए के बारे में कर रहे जागरूक

फोटो-26 जागरूकता -ट्विटर अकाउंट बनाकर भाजपाई कर रहे जागरूक -प्रांतीय आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा चला रहा है अभियान -150 नए अकाउंट बनाए गए

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:09 AM (IST)
सोशल मीडिया से सीएए के बारे में कर रहे जागरूक
सोशल मीडिया से सीएए के बारे में कर रहे जागरूक

संस, हाथरस : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान सोशल मीडिया के जरिए सीएए को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ट्वीट के जरिए भाजपाई लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया है। रविवार को इस संबंध में भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। टिवटर अभियान के संयोजक अमन जैन ने बताया कि इसके अंतर्गत जिले में 150 नए अकाउंट बनाए गए हैं, जिनसे सीएए के समर्थन में ट्विट किए गए हैं। रविवार शाम तक जिले से ही 15 सौ अकाउंट से सीएए समर्थित पोस्ट को रीट्वीट किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि अभी भी लगातार ट्वीट करना जारी है। विरोधी पार्टी ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन अब सभी समझ रहे हैं। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष द्वारा भी अभियान चलाया गया। उन्होंने घंटाघर, नवीपुर, बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोगों से संपर्क कर ट्वीट कराए। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विष्णु बघेल, गजेंद्र राणा, रवि वाष्र्णेय, रजत अग्रवाल, सोनू पहलवान, अब्दुल्ला, भूपेंद्र कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

-- 23 को आगरा चलने का किया आह्वान

संसू, सादाबाद : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 23 जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में होने वाली रैली के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इस कानून से संबंधित जानकारियां भी वितरित की जा रही हैं। गांव गुरसौटी में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह धाकरे, प्रदेश परिषद सदस्य बने महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व जिला महामंत्री डॉ देवचंद गौड़ ने कानून से संबंधित विशेष जानकारियां दी और आगरा चलने का आह्वान किया। इस मौके पर शिव कुमार, राधेलाल, जगवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजीव परमार, मोहित सिसोदिया, शिव सिंह, श्याम सिंह, सूरज शाह, लायक सिंह आदि ने नवनियुक्त प्रदेश परिषद सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य का स्वागत किया गया।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.