विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में ECCE एजुकेटर चयन सूची में फर्जीवाड़े का खुलासा, साक्षात्कार टले

Published: Tue, 30 Jun 2026 03:34 PM (GMT+05:30)

हाथरस में 80 ईसीसीई एजुकेटरों के चयन के लिए सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा दी गई 240 अभ्यर्थियों की सूची में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. हाथरस में 80 ईसीसीई एजुकेटरों का चयन होना था।

  2. सेवा प्रदाता सूची में छह फर्जी नाम मिले।

  3. फर्जीवाड़े के कारण साक्षात्कार स्थगित किए गए।

जागरण संवाददाता, हाथरस। शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिले में 80 मानव संसाधन (ईसीसीई एजुकेटर) का चयन किया जाना है। इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 240 अभ्यर्थियों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है।

इस सूची में अनियमितता के चलते 29 व 30 जून को होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग में ठेका पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। इसमें सेवा प्रदाता फर्म अभ्यर्थी उपलब्ध करा रही हैं।

240 अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मानव संसाधन की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 80 पदों पर आवेदकों की सूची मांगी गई थी। इसमें सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 240 अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। शिक्षा विभाग के कर्मी बताते हैं कि जब इस सूची का मिलान सेवा योजना पोर्टल पर उपलब्ध रेंडमाइजेशन सूची से किया गया तो उसमें छह अभ्यर्थियों के नामों में भिन्नता पाई गई।

यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

फर्जी नाम पाए जाने के बाद 29 व 30 जून को विकास भवन में ईसीसीई एजुकेटर का साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि साक्षात्कार की अग्रिम तिथि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म, UP में आज से प्री-मानसून: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत