Move to Jagran APP

सिकंदराराऊ-हसायन मार्ग तीन साल से खराब है, लोग परेशान

जगह-जगह गड्ढे होने से हो जाता है जलभराव बारिश में सफर मुश्किल।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 03:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 03:44 AM (IST)
सिकंदराराऊ-हसायन मार्ग तीन साल से खराब है, लोग परेशान

संवाद सूत्र, हाथरस : कस्बा हसायन से सिकंदराराऊ जाने के लिए नगला विजन मार्ग पर चार वर्षाें से खराब पड़ा है। इस पर चलने वाले वाहनों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

देहात क्षेत्रों में सड़क मार्गों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। नगर पंचायत हसायन से नगला विजन होते हुए सिकंदराराऊ जाने वाले मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। करीब 15 किलोमीटर लंबे मार्ग की अनदेखी की जा रही है। जगह-जगह गड्ढे होने से यहां जलभराव हो जाता है। यह मार्ग करीब तीन साल से खराब है। इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

हसायन से सिकंदराराऊ जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। तहसील के कार्य और बाजार के लिए जाने के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग होता है। बारिश के दिनों में तो इस मार्ग पर राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गड्ढों में फंसकर वाहन हिचकोले लेते हुए निकलते हैं। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। राहगीरों के साथ आसपास के ग्रामीण इस जर्जर मार्ग से परेशान हैं। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

हसायन से रति का नगला मार्ग काफी खस्ता हो गया है। करीब छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग लोगों के लिए रेल व बस यातायात के लिए प्रमुख साधन है। पांच साल बाद इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उसमें भी घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। इससे यह मार्ग बनने के कुछ समय बाद उखड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इनका कहना है

सिकंदराराऊ जाने के लिए यह एक प्रमुख मार्ग है। इसकी जर्जर स्थिति के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- शिशुपाल सिंह, ग्रामीण इस नगला विजन से लेकर सिकंदराराऊ तक मार्ग उखड़ा पड़ा है। इस पर टेंपो भी चलना कम हो गए हैं। बारिश में इस मार्ग गुजरना मुश्किल हो जाता है।

- मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल हसायन हसायन से रति का नगला व सिकंदराराऊ मार्ग नगर पंचायत के क्षेत्र में नहीं आते हैं। स्थानीय लोगों व राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए संबंधित विभाग पीडब्लूडी से मार्ग बनाने के लिए अनुरोध किया गया है।

-वेदवती माहौर, अध्यक्ष नगर पंचायत हसायन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.