राक्षसों का अंत करने के लिए श्रीराम ने लिया अवतार
हाथरस : पुरदिलनगर के गाव सिंधौली में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रीराम जन्म की कथा का वर्णन
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 01:04 AM (IST)
हाथरस : पुरदिलनगर के गाव सिंधौली में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रीराम जन्म की कथा का वर्णन आचार्या शिवानी ने मार्मिक ढंग से किया जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये। श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मनोहारी झाकी प्रस्तुत की गयी। पूरा पण्डाल जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आचार्या शिवानी ने कहा कि भगवान राम ने अपने भक्तों की रक्षा तथा राक्षसों का अंत करने के लिए अवतार लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें