कोहरे व शीत लहर से फिर आई कंपकंपी
फोटो- 9 10 शनिवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 12:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:02 AM (IST)
हाथरस : ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिली है। शनिवार तड़के घना कोहरा रहा, जिससे यातायात प्रभावित रहा। दिनभर बादल छाए रहे तथा ठंडी हवा चलती रही। हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहा। रात होते-होते तापमान गिरता गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मकर संक्रांति के बाद दोबारा ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले सप्ताह भी लोगों को इसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बसंत पंचमी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें