दुल्हन की वीडियो क्लिप देख फेरों से फिरा दूल्हा
संवाद सहयोगी, हाथरस : दुल्हन की अश्लील वीडियो क्लिप देख दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई
संवाद सहयोगी, हाथरस : दुल्हन की अश्लील वीडियो क्लिप देख दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तब दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए तैयार थे। लड़के वालों ने वहीं शादी तोड़ दी। बेटी की ¨जदगी बर्बाद होने के बाद लड़की वालों को होश आया तथा उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत की। दरअसल चार महीने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म किया गया था। तब आरोपित ने वीडियो क्लिप भी बना ली थी तथा तब से ब्लैकमेल कर रहा था। कहीं और शादी करने पर उसने दूल्हे के मोबाइल पर फोटो व क्लि¨पग भेज दी।
बुधवार को लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाथरस गेट एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित रूपेंद्र निवासी नगला अलगर्जी, हाथरस गेट के खिलाफ दुष्कर्म व आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके घर दबिश भी दी गई, लेकिन वह फरार था। लड़की की मां का कहना है कि रूपेंद्र को एक बार बिजली फि¨टग के लिए बुलाया गया था। उसका व्यवहार अच्छा देख वे उसे काम के लिए बुला लेते थे। वह बड़ी बेटी को अपनी बहन मानता था तथा राखी भी बंधवाता था। महिला के अनुसार दूसरे नंबर की बेटी का 15 दिसंबर 2017 को जन्मदिन था। वह पार्टी देने के बहाने उस दिन उनकी बेटी को ले गया। महिला ने बताया कि जब उनकी बेटी वापस आई तो उसने रूपेंद्र की असलियत का खुलासा किया। महिला के अनुसार उनकी बेटी ने बताया कि कोल्ड¨ड्रक में नशीला पदार्थ मिलाकर रूपेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया। इस पर मोबाइल में फोटो व वीडियो दिखाकर लड़की को धमकाया। वीडियो बेहोशी की हालत में बनाई गई थी। आरोपित ने सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। बेटी के कहने पर भी परिजनों ने लोकलाज के डर से कोई एक्शन नहीं लिया तथा आनन-फानन लड़की की बुलंदशहर के युवक से शादी तय कर दी।
30 अप्रैल को लड़की की शादी थी। इसकी भनक रूपेंद्र को लग गई। महिला का आरोप है कि रूपेंद्र ने फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा फोटो व वीडियो क्ली¨पग देने के बहाने उनकी बेटी को बुलाया। आरोप है कि फिर से लड़की के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन फोटो व वीडियो नहीं दिए और शादी का दबाव डालने लगा। परिजन इन धमकियों को नजरअंदाज करते रहे। 30 अप्रैल को बुलंदशहर में पीड़िता की शादी हो रही थी। लड़के वालों को भी इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। आरोपित युवक ने फेरों के समय दूल्हे के मोबाइल पर फोटो व वीडियो डाल दी तथा उसे फोन कर दिया। क्लिप देखते ही दूल्हे ने शादी तोड़ दी। घटना से पीड़िता डिप्रेशन में है। परिवार के लोग परेशान हैं कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले। इधर, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। एसएचओ योगेश सिरोही का कहना है कि युवक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।