दूसरे चरण का टीकाकरण आज, सारी तैयारियां पूर्ण
जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना के टीकाकरण का दूसरा चरण चलेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बना दी गई है। इन केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन भी पहुंच गई है।
जासं, हाथरस : जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना के टीकाकरण का दूसरा चरण चलेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बना दी गई है। इन केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन भी पहुंच गई है।
जनपद में 16 जनवरी को कोरोना के टीके की शुरुआत हुई। अब दूसरे चरण का टीकाकरण शुक्रवार को होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सादाबाद, मुरसान, सिकंदराराऊ के अलावा शहर के दो केंद्र एमडीटीबी अस्पताल व मधुगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण दो सत्रों में होगा। हर सत्र में दो सौ से सवा दो सौ तक लोगों को टीकाकरण होगा। दोनों सत्रों में करीब 11 सौ लोगों को टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 28 व 29 तारीख को भी टीकाकरण होगा। इन तीनों चरणों में करीब तीन हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। सभी निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच गई है। सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए है।
एसडीएम ने किया निरीक्षण,
खामियों पर जताई नाराजगी
फोटो-38
जासं, हाथरस : गुरुवार को एसडीएम सिकंदराराऊ अंजली गंगवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शुक्रवार को दूसरे चरण के होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोल्ड चेन को देखा और सभी तैयारियों पर संतोष जाहिर किया। उन्हें चिकित्सक ओपीडी में मिले। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत भी की। निरीक्षण में उन्हें फार्मेसी में रेबीज का टीका नहीं मिला। वार्ड बहुत गंदे थे और बेडशीट भी काफी दिनों से नहीं बदली गई थी। टायलेट्स में भी गंदगी मिली। इतना ही नहीं पेयजल उपलब्ध नहीं था। आरओ वाटर के लिए टैब मौजूद नहीं था। उन्होंने तत्काल ही इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। 999 की रिपोर्ट निगेटिव, एक व्यक्ति पॉजिटिव
संस, हाथरस : कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक सैंपल स्वास्थ विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं। गुरुवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका पता स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला। इसकी वजह से मरीज को देर रात तक हॉस्पिटल में भर्ती नहीं कराया जा सका। गुरुवार को तीन मरीज स्वास्थ होकर अपने घर पहुंच गए।
अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज से हाथरस के एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ने मरीज के पते में केवल हाथरस लिखा है और मोबाइल नंबर भी गलत है। कोरोना संक्रमित निकला मरीज 60 वर्षीय है। कोरोना मीटर
कुल केस/24 घंटे में 1306/01
सक्रिय केस/24 घंटे में 13/01
स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1286/03
कुल मौतें/24 घंटे में 08/00
कुल टेस्ट/24 घंटे में 253009/1000