हरियाली के बहाने सौहार्द्र की सीख दे रहा विद्यालय
पृथ्वी दिवस तिलौठी के विद्यालय ने पेश की अनूठी मिसाल पढ़ाया जाता है पर्यावरण संरक्षण का पाठ प्रकृति प्रेमी -विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर अल्लाह और ओम की बनाई आकृति -बचों से ही कराया पौधरोपण देखरेख में भी करते हैं सहयोग
प्रमोद सिंह, हाथरस
सासनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तिलौठी ने प्रकृति प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। यहां बेहतर पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण के बहाने सौहार्द का पाठ भी पढ़ाया जाता है। बच्चों की मदद से विद्यालय में लगाए गए पौधों और घास के बीच 'ओम' और 'अल्लाह' की आकृति दूर से नजर आती है।
इन दोनों आकृतियों को करीब आठ साल से विद्यालय के बच्चे संभाल रहे हैं। इससे पहले विद्यालय में हरियाली नहीं थी। कस्बे के ही महीपाल सिह ने 2011 में यहां तैनाती के साथ ही विद्यालय को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने पहले तो बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना शुरू किया, फिर पौधरोपण कराया। इस कार्य में अन्य शिक्षक भी शामिल हो गए। इतना ही नहीं नियमित कक्षाओं के बाद बच्चों को कुछ देर पर्यावरण और सद्भाव की सीख दी जाने लगी। पिछले साल महीपाल रिटायर हो गए तो यह जिम्मेदारी विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने संभाल ली। शिक्षकों का सम्मान
सद्भाव व पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के लिए महीपाल सिंह व इनका सहयोग करने वाले अनिल कुमार का 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार ने सम्मान किया था। आसपास के गांव के लोग तो विद्यालय को देखने आते हैं। 288 विद्यार्थियों का नामांकन
मिश्रित आबादी वाले गांव तिलौठी में करीब तीन हजार लोग रहते हैं। इनमें से करीब पांच सौ मुस्लिम समाज के लोग हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलौठी में वर्तमान में 288 विद्यार्थियों का नामांकन है। इनमें 92 विद्यार्थी मुस्लिम समुदाय के पढ़ते हैं। बच्चों के बोल
विद्यालय में पढ़ाई का काफी अच्छा माहौल है। पर्यावरण संरक्षण की सीख के अलावा आपस में मिल जुलकर रहने का ज्ञान शिक्षकों के द्वारा दिया जाता है।
नंदिता, कक्षा छह। विद्यालय में आकर काफी अच्छा लगता है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। नियमित विद्यालय आकर मैं पढ़ाई करता हूं।
श्यामवीर, कक्षा सात पढ़ाई के मामले में अन्य विद्यालयों की अपेक्षा हमारे गांव का स्कूल काफी अच्छा है। यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा एक साथ प्रेम के साथ रहने की सीख दी जाती है।
मीरा देवी। शिक्षिका के बोल
विद्यालय के शैक्षिक स्तर की प्रशंसा खुद अधिकारी यहां आकर करते हैं। बच्चों के लिए प्रयोगशाला की भी व्यवस्था है।
शशि वर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका