Move to Jagran APP

सासनी व हसायन अब आदर्श नगर पंचायत

?????? ????? ? ????? ??? ?????? ?? ??????????? ????? ? ????? ??? ?????? ?? ??????????? ????? ? ????? ??? ?????? ?? ??????????? ????? ? ????? ??? ?????? ?? ??????

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 02:54 AM (IST)
सासनी व हसायन अब आदर्श नगर पंचायत
सासनी व हसायन अब आदर्श नगर पंचायत

आकाशदीप भारद्वाज, हाथरस

loksabha election banner

नगर पंचायत हसायन और सासनी का शासन ने आदर्श नगर पंचायत में चयन कर लिया है। बुधवार को पत्र द्वारा प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी हुई। उम्मीद है कि अब इन नगर पंचायतों में तेजी से विकास कार्य होंगे। पंचायत अध्यक्ष पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने में जुट गए हैं।

शासन ने चार माह पहले जिला प्रशासन से आदर्श नगर पंचायतों के लिए नाम प्रस्ताव मांगा था। इसके लिए छोटी और कम जनसंख्या वाली और राजस्व की सर्वाधिक वसूली वली नगर पंचायतों को वरीयता दी जानी थी। प्रशासन ने सासनी, हसायन व सहपऊ नगर पंचायतों के नाम का प्रस्ताव भेजा था। तीन पंचायतों में सासनी व हसायन का आदर्श ग्राम पंचायत बनाने को चयन हुआ है। सासनी में कुल 12 वार्ड हैं, जिनमें 12000 वोटर हैं। 25000 की आबादी वाली इस पंचायत में अभी भी लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां सोलर लाइट नहीं हैं। वार्डो में लगे आरओ प्लांट खराब हैं। पानी की पाइप लाइन में गंदा पानी आता है। हसायन में कुल 10 वार्ड हैं, 4200 मतदाता हैं। कुल आबादी 8500 है। पंचायत में लोगों ने जगह-जगह डलाव घर बना रखे हैं। पंचायत में अभी तक स्थाई डलाव घर नहीं हैं। खाली पड़े खुले प्लाट को कर्मचारियों ने डलाव घर बना रखा है। सासनी नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद माहौर व हसायन नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर ने पंचायत के आदर्श पंचायत योजना में चयन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पंचायत में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। क्या-क्या विकास कार्य होने हैं, उनके लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रस्ताव को प्रशासन को दिया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द बजट मिल सके। दोनों पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में शासन ने चयन कर लिया है। विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजकर बजट के लिए आवेदन किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप दोनों पंचायत में तेजी से विकास कार्य कराये जाएंगे।

रेखा एस चौहान, एडीएम, हाथरस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.