Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के चलते पति ने की थी संगीता की हत्या

20 मार्च को हुई महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार दयानतपुर में फंदे पर लटका मिला था शव पति ने बताई थी आत्महत्या पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या का पता चला तभी से पति था फरार

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:04 AM (IST)
अवैध संबंधों के चलते पति  ने की थी संगीता की हत्या
अवैध संबंधों के चलते पति ने की थी संगीता की हत्या

जासं, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर में 20 मार्च को संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

दयानतपुर निवासी नरेंद्र शर्मा की पत्नी संगीता का शव 20 मार्च को फंदे से लटका मिला था। नरेंद्र ने ही पुलिस को सूचना दी थी और आत्महत्या की बात बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई तो पुलिस चौंक गई। विवेचना में सामने आया कि संगीता के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। वह अक्सर उसके साथ चली जाती थी, जिससे उसके पति की गांव में बदनामी हो रही थी। महिला की हत्या में उसके पति नरेंद्र शर्मा का ही नाम प्रकाश में आया। इस बीच नरेंद्र घर छोड़कर कहीं चला गया था। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। एसएचओ मनोज शर्मा को जानकारी मिली कि आरोपित नरेंद्र गांव में आया हुआ है। शनिवार को रुहेरी तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र ने हत्या की बात स्वीकार की है।

चारा लेने गईं महिलाओं से मारपीट

ससूं, सहपऊ : गांव करैया में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे एक पक्ष की तीन महिलाएं पशुओं का चारा लेने व खेत में खड़ी धान की फसल में पानी देने खेत पर गई थीं। उसमें से एक महिला चारा लेकर घर आ गई। दो महिलाएं धान में पानी देने लगीं। उसी समय गांव के ही चार नामजद लोगों ने उनको पकड़ लिया और एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। दूसरी महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस घायल महिला को सीएचसी ले आई। जहां से डॉक्टर ने उसे हाथरस रेफर कर दिया। पीड़ित महिला के तहरीर देने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि दो पक्षों में आपसी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। कुछ दिन पहले रात के समय दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को नामजद किया था। नामजद लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे पक्ष के लोग पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव से बाहर हैं। घर, खेत एवं पशुओं की देखभाल महिलाएं ही कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.