जयंती पर इंदिरा गांधी को किया गया नमन
फोटो - 10 34 36 (हाथरस) फोटो - 66 67 68 (सिकंदराराऊ व हसायन) कांग्रेसियों व नेहरू युवा केंद्र ने श्रद्धा से मनाई इंदिरा गांधी की जयंती आयोजन -नेहरू युवा केंद्र 25 नवंबर तक मनाएगा कौमी एकता सप्ताह -सिकंदराराऊ सासनी हसायन
जागरण टीम, हाथरस : मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती जनपद में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेसियों व नेहरू युवा केंद्र ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि वे दृढ़ इरादों वाली थीं और अपने जीवन न में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य तहसील परिसर के सामने इंदिरा गांधी पार्क पर पहुंचे। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांव रहना में आयरन लेडी के पार्क की सफाई व सुंदरीकरण के लिए उप जिलाधिकारी सासनी से वार्ता की। सासनी में जयंती भी मनाई गई। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व अतिथियों ने इंदिरा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। पूरे सप्ताह होंगे कार्यक्रम
नेहरू युवा केंद्र 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाएगा। जिला युवा समन्वयक दिव्या शर्मा ने छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 20 को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 को भाषाई सदभाव दिवस, 22 को कमजोर वर्ग दिवस 23 को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 को महिला दिवस व 25 को संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संचालन साधना ने किया। सहपऊ में मनाई जयंती
सहपऊ नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
सिकंदराराऊ: यशोदा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जहीरउद्दीन पीरजादा ने की तथा संचालन युवा नेता निखिलवर्ती पाठक ने किया। वहीं मस्जिद मार्केट स्थित काग्रेस के कैंप कार्यालय पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
कस्बा स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल मे प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने इंदिरा गाधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई। अध्यक्षता डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा व संचालन शरद शर्मा ने किया।
हसायन : पीसीसी सदस्य सरारुद्दीन कुरैशी के प्रतिष्ठान पर गोष्ठी हुई। इसमें इंदिरा गाधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।