Move to Jagran APP

गठबंधन पर बोलीं साध्वी प्राची, गुंडों में फंस गई 'रजिया'

प्रियंका गांधी को बताया बरसाती मेंढक, मोदी देश के लिए जरूरी

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:56 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 01:56 AM (IST)
गठबंधन पर बोलीं साध्वी प्राची,  गुंडों में फंस गई 'रजिया'
गठबंधन पर बोलीं साध्वी प्राची, गुंडों में फंस गई 'रजिया'

संस, हाथरस : फायर ब्रांड विहिप नेता साध्वी प्राची ने मायावती और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला।

loksabha election banner

मुरसान गेट स्थित राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा के घर पर प्रेसवार्ता में साध्वी ने कहा कि सपाई पहले माया को कोसते थे, माया सपा कार्यकर्ताओं को गुंडा कहती थीं, अब 'रजिया' खुद गुंडों में फंस गई। प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक बताते हुए साध्वी ने कहा कि चुनाव आने पर ही प्रियंका 'बिल' से बाहर निकलती हैं। उनके आने से चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हाल ही में एएमयू में तिरंगा रैली को लेकर उपजे विवाद की भी साध्वी ने ¨नदा की। राममंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान प्रयागराज में संतों का एक सम्मेलन होने जा रहा है, अगर संतों के कदम अयोध्या की तरफ बढ़ गए तो कोई भी ताकत राममंदिर बनने से नहीं रोक सकती। उन्होंने 2019 में मोदी सरकार को देश के लिए जरूरी बताया। हाथरस से चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर साध्वी ने कहा कि अगर संगठन ने हाथरस की जनता की सेवा का आदेश दिया तो मुझे खुशी होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान महावीर तिवारी, अर¨वद तिवारी, हर्ष तिवारी, अंशुल कौशिक, अनुज पंडित आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.