Move to Jagran APP

पति से परेशान रूसी महिला, थाने का लगा रही चक्कर

सादाबाद कोतवाली में समस्या का समाधान न होने पर एडीएम से लगाई गुहार ब्लर्ब- महिला ने पति से जताया जान का खतरा, 30 हजार डॉलर हड़पने का आरोप लगाया

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:42 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:42 AM (IST)
पति से परेशान रूसी महिला, थाने का लगा रही चक्कर
पति से परेशान रूसी महिला, थाने का लगा रही चक्कर

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुकंदपुर (बिसावर) के व्यक्ति से 21 साल पहले शादी करने वाली रूसी महिला अब अपने पति से परेशान है। आरोप है कि उसका आचरण ठीक नहीं। उसका शोषण किया जा रहा है। उत्पीड़न से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ रही है। महिला पिछले कई महीने से सादाबाद कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब पीड़िता ने एडीएम से गुहार लगाई है।

loksabha election banner

रूस की रहने वाली ओल्गा की शादी 26 जून 1997 को रजिस्ट्रार मथुरा के यहां मुकंदपुर (बिसावर) निवासी विजय गौतम पुत्र श्यामलाल गौतम के साथ हुई थी। ओल्गा का आरोप है कि शादी के बाद औलाद न होने के कारण पति उन्हें प्रताणित करता है। कई महीने से वे कोतवाली में शिकायत कर रही हैं। ओल्गा का आरोप है कि दो नवंबर को सुबह करीब आठ बजे पति ने मारपीट की तथा रूस लौटने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि पति ने धमकाते हुए कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है जिससे उसका एक बच्चा भी है। महिला का आरोप है कि पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसे तरह-तरह से परेशान किया जाता है। भूखा रखा जाता है। चोरी छिपे उसे खाना पड़ता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने रूस में मकान बेचा था। उसके 30 हजार डॉलर लगभग 20 लाख रुपये उसे भिजवाए थे। आरोप है कि पति ने इन रुपये को भी हड़प लिया।

थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर गुरुवार को महिला ने एडीएम रेखा एस. चौहान से शिकायत की। इस पर एडीएम ने सादाबाद एसडीएम व सीओ को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। दूसरी शादी के संबंध में

नहीं दिया है शपथ पत्र

ओल्गा ने इससे पहले तहसील दिवस में शिकायत की थी। तब अधिकारियों ने ओल्गा और विजय गौतम के पक्ष सुने थे। ओल्गा ने आरोप लगाया था कि विजय ने दूसरी शादी कर ली है और वह उसके साथ मारपीट करता है। इस पर विजय ने दूसरी शादी न करने का दावा करते हुए शपथपत्र जमा करने की बात कही थी मगर अभी तक शपथपत्र जमा नहीं किया है। एडीएम रेखा एस चौहान ने इस संबंध में एसडीएम ज्योत्सना बंधु से बात की। उन्होंने विजय से शपथ पत्र जमा कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। इनका कहना है

मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता से बात की गई है। वह अपना अधिकार चाहती है। इसके लिए उसके पति से भी बात की जाएगी। मारपीट के मामले में पुलिस जांच कर रही है। महिला की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

-ज्योत्सना बंधु, एसडीएम, सादाबाद (हाथरस)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.