इम्यूनिटी के लिए स्वयंसेवक कर रहे दवाओं का वितरण
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हाथरस व हरिगढ़ सेवा विभाग की ओर से टोली के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया।
संवाद सहयोगी, हाथरस: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हाथरस व हरिगढ़ सेवा विभाग की ओर से टोली के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया। 12 स्थानों पर चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई है। जिले में काढ़ा का निर्माण और उसका वितरण कराया जा रहा है। लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाओं का भी वितरण किया जा रहा है। गांवों में भी लोगों को जागरूक करने के साथ दवाएं बांटी जा रही हैं। इस महाअभियान में विभाग प्रचारक जितेंद्र, मनवीर, धमेंद्र, उमाशंकर, सुखपाल की देखरेख में यह कार्य किए जा रहे हैं। जिले में कार्यों को गति देने में आलोक पचौरी, चंद्रप्रकाश, हजारीलाल, रामकिशन, मनोज अग्रवाल, आशीष सेंगर, चंद्रशेखर, रविद्र, कन्हैया, सौरव, भूपेंद्र, भू-प्रकाश, सुभाषचंद राणा, योगेश मौजूद रहे। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने
किया आयुष काढ़ा वितरित
संसू, सासनी : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर जाकर आयुष काढ़ा वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। इसमें आलोक पचौरी, योगेश शास्त्री, योगेश शर्मा, खगेन्द्र शास्त्री, योगेश त्रिवेदी, हिमांशु, रणधीर सिंह, लाला राम, तरुण भारद्वाज, राजीव, श्रीपाल, तनुज पांडे, अनुराग, विद्या निवास, ओमव्रत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। एबीवीपी ने कराया सैनिटाइज
संसू, सासनी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी से बचने के लिए कस्बे में विभिन्न जगहों पर सैनिटाइज कराया तथा जगह-जगह जनजागरण किया। इसमें अंशुल कुशवाह, अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, रोहित माहौर, दीपेश गुप्ता, अभि त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, लव उपाध्याय मौजूद रहे।