Move to Jagran APP

जलभराव के चलते बंद हो गए गलियों के रास्ते

मुख्य मार्ग पर गड्ढों से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे राहगीर जमीन पर रखे हैं ट्रांसफार्मर

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM (IST)
जलभराव के चलते बंद हो गए गलियों के रास्ते
जलभराव के चलते बंद हो गए गलियों के रास्ते

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर के शिव कालोनी में जलभराव के चलते रास्ते तक बंद हो गए हैं। नवीपुर कलां में मुख्य मार्ग पर तो यह समस्या कई वर्षों से है। निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं होने से ही यहां जलभराव हो जाता है। इस मार्ग से नहरोई, नगला धन सिंह, कुमरपुर सहित करीब बीस गांव जुड़े हुए हैं। बारिश के दिनों में यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता था। इतना ही नहीं यहां खाली प्लॉट जलभराव हो जाने से लोग मकान भी नहीं बना पा रहे हैं। यहां पर नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हुए हैं। जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे ठीक से नहीं भरने से इनमें रास्ता गुजरने वाले लोग व स्कूली बच्चे गिरकर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। पेयजल आपूíत के लिए भी यहां हैंडपंप पर्याप्त संख्या में नहीं लगे हैं। जो लगे हैं, उनमें भी अधिकतर खराब पड़े हुए हैं। कई गलियों में विद्युत केबिल नीचे लटकी हुई हैं। वहीं कई विद्युत पोल पर केबिल बॉक्स खुले हुए पड़े हैं। वहीं स्ट्रीट लाइट के खराब रहने से रात्रि के समय गलियों में अंधेरा छाया रहता है। यह क्षेत्र पालिका के वार्ड नंबर एक में आते हैं। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इनका कहना है

loksabha election banner

जलभराव के समस्या यहां वर्षों से बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से यहां गलियों में जलभराव हो जाता है। शिकायतों के बाद भी इस समस्या का अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है।

-पदमावती, निवासी सड़क को तो ऊंचा उठा दिया गया है। पर गलियां आज भी काफी नीचे चली गई हैं। इसी के चलते यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। खाली प्लॉट के जलमग्न रहने से आवास बनाना भी मुश्किल हो रहा है।

-राजू कुलश्रेष्ठ निवासी पेयजल आपूíत की समस्या यहां हर समय रहती है। जो भी हैंडपंप लगे हैं उनमें भी अधिकतर खराब पड़े हैं। मुख्य मार्ग पर गड्ढे होने से आते-जाते समय लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सबसे अधिक समस्या स्कूल बच्चों को होती है।

-मुकेश निवासी गलियों में जलभराव व अन्य जनसमस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन को कई बार लिखित में अवगत करा दिया है। मुख्य मार्ग की समस्या भी पालिका के संज्ञान में है। शीघ्र ही पालिका के सहयोग से जनसमस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा।

-गुड्डी देवी, सभासद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.