विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस बवाल: बच्चे की मौत पर पथराव, 51 नामजद और 70 अज्ञात पर केस

Published: Mon, 09 Feb 2026 10:45 AM (IST)

हाथरस के मुरसान में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो के ...और पढ़ें

पत्थर फेंकते उपद्रवी।

पत्थर फेंकते उपद्रवी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाथरस। मुरसान में बच्चे की मृत्यु के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 51 लोगों को चिह्नित किया है और उनके खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इसके अलावा 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तीन उपद्रवियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

पुलिस की दबिश जारी है और तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी उपद्रवी कस्बे से फरार हैं। पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में शांति है। वहीं, हादसे में गिरफ्तार किए गए कार चालक और उसके साथी को मेडिकल के बाद जेल भेजा जाएगा।

hathras pattarwaj

वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है

पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। रविवार दोपहर मुरसान कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और मुरसान थाने पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- हाथरस में तेज रफ्तार कार ने खेलते बच्चे को रौंदा, कोतवाली पर पथराव, ढाई घंटे बवाल से बाधित रहा रेलवे ट्रैक