Move to Jagran APP

किशोरी को ओडिशा ले जाकर किया दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, हाथरस : ओडिशा से बरामद हुई यहां की किशोरी व उसके परिजनों ने उसे ले जाने वाले युवक प

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 01:09 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 01:09 AM (IST)
किशोरी को ओडिशा ले  जाकर किया दुष्कर्म
किशोरी को ओडिशा ले जाकर किया दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, हाथरस : ओडिशा से बरामद हुई यहां की किशोरी व उसके परिजनों ने उसे ले जाने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद से किशोरी सहमी हुई है। शुक्रवार को लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोपित युवक अभी तक हाथ नहीं लगा है। परिजन बुधवार रात कानुपर स्टेशन से लड़की को घर लाए थे।

loksabha election banner

शहर की रहने वाली किशोरी 6 जून को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले हैप्पी व अमित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी खड़गपुर स्टेशन पर है। वहां से वह कानपुर स्टेशन आ गई थी। गुरुवार को परिजन लड़की को कोतवाली ले आए। यहां किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक अपने भाई व मोहल्ले की ही एक महिला की मदद से उसे मथुरा ले गया था। वहां से उसे ओडिशा ले गया। किशोरी का कहना है कि उसके साथ वहां गलत काम किया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक के भाई व पड़ोसी महिला का भी इस घटना में सहयोग रहा है। चार महीने तक लड़की के साथ ज्यादती हुई। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। किशोरी का शुक्रवार को चिकित्सीय परीक्षण हो गया, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। मेडिकल रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.