Move to Jagran APP

हाथी के ही साथी रहेंगे रामवीर

जागरण संवाददाता हाथरस जिसके सहारे पूरे सूबे में पहचान बनाई उसे छोड़कर पूर्व मंत्री रामवीर उपा

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM (IST)
हाथी के ही साथी रहेंगे रामवीर
हाथी के ही साथी रहेंगे रामवीर

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिसके सहारे पूरे सूबे में पहचान बनाई, उसे छोड़कर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय कहीं नहीं जाएंगे। वे हाथी के ही साथी रहेंगे। उन्होंने शनिवार को इसकी घोषणा कर भाजपा में जाने की सारी अटकलों पर विराम लग गया। उनके इस कदम से बेचैन हो रही सपा ने भी राहत महसूस की है।

loksabha election banner

नौ मार्च को सीमा उपाध्याय के फतेहपुर सीकरी सीट छोड़ने के बाद से ही रामवीर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। बात तो यहां तक पहुंच गई कि वह दिल्ली संघ कार्यालय तक घूम आए हैं लेकिन इसका कोई सुबूत नहीं दे सका। परंतु इससे बसपा के साथ ही सपा नेताओं की चिंता बढ़ गई। क्योंकि, उपाध्याय की ब्रज क्षेत्र में अच्छी पकड मानी जाती है, जिसका लाभ हाथरस लोक सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी को मिलने की उम्मीद शुरू से ही है। इस उम्मीद को पार्टी बदलने की चर्चाओं से झटका लग रहा था। वहीं, अलीगढ़ सीट पर भाजपा के दावेदार की टेंशन भी कम नहीं थी। उन्हें एक नया दावेदार होने का खतरा परेशान कर रहा था। शनिवार को उपाध्याय की प्रेसवार्ता के बाद सब कुछ साफ हो गया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि बसपा का सच्चा सिपाही हूं। भाजपा में नहीं जाऊंगा। उन्होंने 23 साल से बसपा से रिश्ते बताए। कहा, 1996 में पहली बार बसपा से टिकट मांगने के लिए मायावती के पास गया था। बहन जी ने ही मेरे और मेरी पत्नी सीमा के टिकट के बारे में निर्णय लिया। सीमा को फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ाने का फैसला भी बहनजी का था। परिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से फतेहपुर सीकरी से सीमा ने चुनाव न लड़ने का अनुरोध बहनजी से किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। सोशल मीडिया पर विरोधी नेताओं से मिलने की खबरों को भी उन्होंने भ्रामक बताया। इनसेट ..

चुनाव लड़ूंगा नहीं, लड़वाऊंगा

बसपा के दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे नहीं, लड़वाएंगे। इस बार गठबंधन के प्रत्याशी रामजी लाल सुमन को निष्ठा से चुनाव लड़ाया जाएगा। फिर भी अगर बहन जी आदेश हुआ तो वह जहां से कहेंगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। रामवीर रविवार को सासनी में होने वाले गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.