Move to Jagran APP

स्टार प्रचारकों की सूची से रामवीर का नाम साफ

बसपा ने पहले चरण के चुनाव को 20 स्टार प्रचारकों की सूची

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:33 AM (IST)
स्टार प्रचारकों की सूची  से रामवीर का नाम साफ
स्टार प्रचारकों की सूची से रामवीर का नाम साफ

संस, हाथरस : बसपा ने शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स् टार प्रचारकों की सूची जारी की। 20 स्टार प्रचारकों की सूची से बसपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का नाम नदारद है।

loksabha election banner

हाल ही में रामवीर उपाध्याय के बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अफवाह जोरों पर रही थीं। बसपा ने रामवीर उपाध्याय की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया था लेकिन रामवीर ने सीमा उपाध्याय को वहां से लड़ाने से इन्कार कर दिया। यह भी चर्चा थी कि रामवीर उपाध्याय अलीगढ़ से सीमा उपाध्याय को टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन मायावती इसके लिए तैयार नहीं थीं। वह यहां अजीत कुमार बालियान को टिकट दे चुकी थीं और उनका टिकट काटना नहीं चाहती थीं। शुक्रवार को बसपा ने जो सूची जारी की उसमें मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, आरएस कुशवाहा, शमसुद्दीन राईन, राजकुमार गौतम, नरेश गौतम, सुरेश कश्यप, महिपाल सिंह माजरा, जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार, प्रेमचंद्र गौतम, सतपाल पीपला, कमल सिंह राज, मुरारी लाल केन, दिनेश काजीपुर, रवि जाटव, रणविजय सिंह और पूजन प्रसाद का नाम शामिल था। ऐसा पहली बार है जब रामवीर उपाध्याय का नाम बसपा की स्टार प्रचारकों की सूची से गायब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.