दिल खोलकर निधि समर्पण कर रहे राम भक्त
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह में जुटे कई संगठन घर-घर जाकर मंदिर के लिए मांग रहे दान लोगों में दिख रहा समर्पण भाव।
जासं, हाथरस : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण अभियान चल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोग निधि देकर सहयोग कर रहे हैं। बच्चे भी पीछे नहीं हैं। कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र और कक्षा तीन की छात्रा ने समर्पण में अपनी गुल्लक भेंट की।
मधुगढ़ी निवासी समाजसेवी रविकांत शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा ने निधि का समर्पण किया, वहीं श्यामकुंज निवासी दीपक वाष्र्णेय की पुत्री राधिका ने भी अपनी गुल्लक नगर प्रचारक को भेंट की। ऋषभ ने अपनी गुल्लक को नगर प्रचारक चंद्रशेखर व जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर को सौंपा। ऋषभ शर्मा राजेन्द्र लोहिया स्कूल में छठवीं में पढ़ता हैं। सभी के सहयोग से बनेगा राम मंदिर
संसू, सिकंदराराऊ : अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सहयोग राशि भेंट की। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोग इस पुनीत कार्य में पीछे नहीं रहेंगे। सभी के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इस मौके पर सुधीर परमार, बंटी सिंह पुंढीर, प्रेमपाल सिंह सविता, धर्मेंद्र सिंह पुंढीर, योगेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र प्रधान, सतेंद्र राजपूत, भगवान सिंह राजपूत, चरन पाल बघेल, सत्यप्रकाश बघेल, नितिन पुंढीर, शिव प्रताप सिसोदिया, योगेंद्र पुंढीर, डॉ. सोमप्रताप सिंह मौजूद थे। मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से करें सहयोग : संजय
संसू, सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये की निधि का समर्पण संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र को चेक के माध्यम से किया। भाजपा प्रवक्ता सुधीर गर्ग ने स्वयं घर-घर संपर्क करके 35 हजार की राशि एकत्रित की है। नगर की धन संग्रह टोली ने निधि संग्रह अभियान के सह प्रमुख सुनील गौतम के नेतृत्व में तहसील सादाबाद पर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार तथा कानूनगो व लेखपालों से धन संग्रह किया। टोली में जिला मंत्री प्रभात पचौरी, कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हमबीर चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, बबलू गौतम, दरवेश गौतम, तपन जौहर उपस्थित रहे।