यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras Stampede Case: 'हाथरस घटना के पीड़ित परिवारों को मिले 50 लाख रुपए का मुआवजा', राकेश टिकैट ने सरकार से की मांग
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ के मामले में पुलिस ने दो और सेवादारों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

HighLights
- राकोश टिकैत ने हाथरस भगदड़ की घटना को बताया दुखद
- पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की मांग की
- पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपए तक का मुआवजे की मांग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने हाथरस भगदड़ की घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की मांग की है। राकेश टिकैट ने कहा, ''पीड़ित परिवारों का एक ही सहारा है कि उन्हें आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। हमारी मांग है कि मृतकों के पीड़ित परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाना चाहिए।"
अब तक 11 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ के मामले में पुलिस ने दो और सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें मैनपुरी के दुरवेश और दलवीर पाल हैं। इन्हें मिलाकर घटना में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपित देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से पकड़ा जा चुका है।
फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस जनपद से आठ अन्य सेवादार और गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस उन सेवादारों की पहचान करने में भी जुटी है, जिन्होंने भीड़ को रोका और फिर धकेलने का काम किया। साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया था। मामला दबाने और साक्ष्य छुपाने का मुकदमा इनके खिलाफ दर्ज है। इसके लिए वीडियो और फोटो देखे जा रहे हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
