राजीव गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किए कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, हाथरस: जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया।
सादाबाद गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा थे। इस दौरान राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया गया। पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्त, कृपेंद्र ¨सह चौहान, डॉ. मुकेश चंद्रा, मुन्नालाल, वीरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी, मुख्य अतिथि राजीव आंधीवाल पूर्व पीसीसी थे। संचालन महामंत्री ललतेश गुप्ता ने किया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रंगीला ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगेश कुमार ओके, चरण ¨सह, गिर्राज ¨सह गहलोत, राधेश्याम अग्निहोत्री, दीपक, रफी, जितेंद्र कुमार शर्मा, कपिल नरूला आदि मौजूद थे।
सिकंदराराऊ : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी का 74वा जन्म दिवस यशोदा भवन जीटी रोड स्थित काग्रेस कार्यालय पर मनाया गया। काग्रेससियों ने उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि पूरे देश में आज भारत के आइटी सेक्टर का जलवा दिखाई देता है। संचार क्रांति और व्यापार नीति को नया आयाम देने का काम राजीव गांधी ने किया था। अध्यक्षता डा. सुभाष चंद्र शर्मा व संचालन हसीन खा ने किया। शाकिर कुरैशी, सारिक वारसी, जुनैद अहमद, अमन कुरैशी, फैजान फारुखी, अवनीश राजू, दीपक बघेल, प्रशात चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल वर्ती पाठक, अब्दुल्ला कुरैशी आदि मौजूद थे।
हसायन : नगर काग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी का जन्म दिन मनाया गया। नगराध्यक्ष सरारुद्दीन कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी के शासन काल में देश ने नए युग की शुरुआत की। देश में कंप्यूटर एवं संचार क्राति को लाने वाले युवा प्रधानमंत्री राजीव गाधी ही थे।