राजा बने रघुराई, अवध में खुशियां छाई
- सासनी व हाथरस व सिकंदराराऊ में हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक - नगर को दुल्हन की तरह सजाया, गूंजे जयश्री राम के नारे
संवाद सहयोगी, हाथरस: रामलीला बाड़े में महोत्सव के आखिरी दिन श्री राम का राज्याभिषेक धूमधाम से किया गया। चारों ओर गाजे बाजे व जयश्रीराम के उद्घोष पांडाल को उल्लासित कर रहे थे। इस दौरान रामलीला के प्रत्येक सहयोगी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एडीजे सुरेंद्र मोहन सहाय, आयोजन समिति के संरक्षक रामेश्वर उपाध्याय, संयोजक मुकेश दीक्षित, सह संयोजक सुधीर पचौरी आदि ने राजा राम का राजतिलक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। इस अवसर पर सार्वजनिक धर्मसभा अध्यक्ष राम बहादुर भोला पहलवान, पूसी बौहरे, पुष्पराज पचौरी, पवन कुमार गुप्ता आदि ने भी भगवान राम का पूजन विधि विधान से किया गया।
वहीं सासनी में रामलीला महोत्सव के तहत अयोध्या चौक में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक आचार्यों के मंत्रोच्चारण और शंखनाद से किया गया। समापन के दौरान भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा की गई। मुख्य अतिथि केमदनगोपाल अग्रवाल, श्वेता दिवाकर, क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया मौजूद थीं। कार्यक्रम में प्रवीण वाष्र्णेय, शैलेन्द्र सांवलिया, राकेश शर्मा राजाजी थे। व्यवस्थाओं में अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रकाश चंद्र शर्मा, क्रमल कुमार वाष्र्णेय, जय प्रकार माहेश्वरी, बृजेश शर्मा, सुनील वाष्र्णेय, डा. लोकेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
वहीं सिकंदराराऊ में चल रही रामलीला का मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के राजतिलक मंचन के साथ समापन हुआ। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीराम के साथ माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान के अवध में लौटने पर आतिशबाजी होने लगी। श्रीराम का राज तिलक प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, महामंत्री केके राघव, कोषाध्यक्ष विशाल वाष्र्णेय आदि ने प्रभारी निरीक्षक श्री शर्मा, सिटी इंचार्ज शिवराज सिंह चौहान एवं पत्रकार बंधुओं का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर बनवारीलाल गुप्ता, विशाल दरगढ़, ब्रजमोहन गुप्ता, श्याम मूर्ति वाष्र्णेय, गिरीश पटेल, अजय चौधरी, पारस गुप्ता, दुर्वेश पचौरी, प्रवीन वाष्र्णेय, शरद वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर हसायन कस्बा में चल रही रामलीला का समापन श्री राम के राज्याभिषेक के बाद भक्ति संगीत से हुआ। रामलीला अध्यक्ष अमित भारद्वाज, पंडित राधाचरण दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश माहौर द्वारा राम लक्ष्मण और राम दरबार के सभी पात्रों को तिलक करके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहा पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। जहा 151 दीपों से भगवान राम व राम दरबार के पात्रों की नगर पंचायत अध्यक्ष पति चंद्रप्रकाश माहौर और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने आरती उतारी। कार्यक्रम का उद्घाटन हाथरस नगर पालिका के चेयरमैन आशीष शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।