विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर घंटों हुई रार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 01:01 AM (IST)

परशुराम कालोनी में रहने वाली वृद्धा की हुई थी शनिवार को मौत रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए हुआ विवाद।

वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर घंटों हुई रार
वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर घंटों हुई रार

संवाद सहयोगी, हाथरस : इगलास के गांव रायपुर निवासी महिला पति की मौत के बाद लंबे समय से अपनी बहन के बेटे के घर रह रही थी। शनिवार को वृद्ध महिला की मौत हो जाने पर शव को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन कई घंटे तक अंतिम संस्कार को लेकर विवाद होता रहा। प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव बहन के पुत्र के ही सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अगूंरी देवी पत्नी सालिगराम की ससुराल इगलास के गांव रायपुर में थी। मगर पति की मौत के बाद से लंबे समय से अंगूरी देवी अपनी बहन के बेटे शिव सज्जन शर्मा के पास परशुराम कालोनी में रह रही थीं। शनिवार को मौत के बाद वृद्धा के देवर के बेटे भी आ गए और शव को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। इसे लेकर शनिवार को भी खूब विवाद हुआ। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया, लेकिन वहां भी दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर बहस होती रही कि अंतिम संस्कार कौन करेगा। विवाद की सूचना पर सीओ सिटी और एसडीएम सदर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को शिव सज्जन शर्मा को सौंप दिया, क्योंकि वृद्धा की उन्होंने ही सेवा की थी। चौकी प्रभारी अरुण कुमार दुबे का कहना है कि शव को शिव सज्जन शर्मा के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने ही अंतिम संस्कार किया है। घर में सफाई के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला पत्थर वाली रोड निवासी 35 वर्षीय कल्लो रविवार की सुबह अपने मकान की सफाई कर रही थी। वह कमरे की सफाई कर रही थी, इसी दौरान उनको बिजली का करंट लग गया। उनकी निकली चीख सुनकर स्वजन कमरे की तरफ दौड़े। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्वजन हाथों हाथ उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही स्वजन में कोहराम मच गया। शव घर ले गए।

करंट लगने से युवक की मौत

संसू, सादाबाद : गांव आरती निवासी 26 वर्षीय टिकू उर्फ जसवंत पुत्र सुरेश चंद्र के घर की बिजली शनिवार की देर रात अचानक चली गई, जबकि गांव में अन्य पड़ोसियों के घर बिजली आ रही थी। टिंकू बिजली गायब होने को लेकर हुए फाल्ट ढूंढ़ रहा था। फाल्ट के कारण घर में लगे जंगले में भी करंट आ रहा था। युवक को इसकी जानकारी नहीं थी। युवक का हाथ जंगले पर लग जाने के कारण उसे करंट लग गया। स्वजन ने उसे जंगले से छुड़ाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए मगर जान नहीं बची।