Move to Jagran APP

राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी

जागरण संवाददाता, हाथरस : शनिवार को पूरा शहर भक्तिरस से सराबोर रहा। वृन्दावन के साथ ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 12:43 AM (IST)
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी

जागरण संवाददाता, हाथरस : शनिवार को पूरा शहर भक्तिरस से सराबोर रहा। वृन्दावन के साथ ही दाऊजी बल्देव के लिए पदयात्रा निकाली गई। इनका अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा करके व आरती उतार कर स्वागत किया गया। राधे-राधे जपो चलें आएंगे बिहारी.. आदि भजनों पर थिरकते हुए भक्त आकर्षण का केंद्र बने रहे।

loksabha election banner

नयागंज स्थित श्रीनाथ जी महाराज मंदिर से पदयात्रा रवाना हुई। डोला में विराजमान ठाकुर की आरती की गई। इसी के साथ ही पदयात्रा वृन्दावन के लिए रवाना हुई, जो इतवार को श्रीधाम वृन्दावन पहुंचेगी और बांके बिहारी के दर्शन करेगी। इस यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। पदयात्रा शनिवार की देर शाम राया पहुंच गई। इतवार की सुबह यह पदयात्रा मांट स्थित राधा रानी पहुंचेगी और पूजा अर्चना के बाद सीधे वृन्दावन जाएगी। इस दौरान अमित अटल, राम वाष्र्णेय, महादेव शरण अटल, श्याम वाष्र्णेय, दीपक अग्रवाल, अशोक गुरू, मनोज अटल, राम अटल, गौरव अटल, रवि गोस्वामी, दाऊदयाल आदि मौजूद रहे।

---

बी-दाऊजी में पदयात्रा का स्वागत

फोटो-31

हाथरस : प्राचीन किला स्थित दाऊजी महाराज मंदिर से इस साल बल्देव के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना और आरती उतारकर किया। जयकारे भी लगाए गए। शोभायात्रा में मौजूद भक्तों का पीत पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजक किशनलाल शर्मा, श्याम पंडित व महावीर प्रसाद गौतम आदि ने फूल माला व पट्टिका पहनाकर और गदा भेंट कर स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर गोपाल वाष्र्णेय, अरविन्द अग्रवाल, विजय कुमार, मुकेश गौतम, उमेश, कन्हैयालाल, अशोक कुमार गोला, विजय गहलौत, मोहनलाल अग्रवाल मौजूद रहे। बाजारों में भी इस यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

----------

सी- सुंदर कांड के साथ हरिनाम संकीर्तन

हाथरस: कमला बाजार स्थित गिरिराज महाराज मंदिर पर 169 वां महाभिषेक का आयोजन किया गया। सेवादार पं. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में विधिविधान से पूजा अर्चना का आयोजन किया। वहीं सुंदरकांड पाठ भी हुआ। शाम होते ही मंदिर दूधिया रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आया। यहां पर हरिनाम संकीर्तन पाठ का आयोजन भी किया गया, जिस कारण आस-पास का वातावरण भी भक्तिमय बना रहा। पंडित देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इतवार की सुबह दुग्धाभिषेक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.