बस्तियों के पास कूड़ा फेंकने पर नाराज लोगों का प्रदर्शन
आक्रोश -10 बीघा जमीन खरीदने के बावजूद फेंका जा रहा है कूड़ा - चेयरमैन और ईओ को लोगों ने दी चेतावनी
संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद नगर पंचायत क्षेत्र का कू ड़ा बस्तियों के आसपास फेंकने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस समस्या का निराकरण तुरंत करने की चेतावनी लोगों ने ईओ व चेयरमैन को दी है।
नगर पंचायत ने कूड़ा डालने के लिए कुछ माह पहले 10 बीघा जमीन खरीदी है। इसके बावजूद घनी बस्तियों के आसपास फेंका जा रहा है। कूड़ा डंप किए जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय व इंटर कालेज होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रहीं हैं। पूर्व में स्कूल संचालकों ने अधिकारियों के सामने भी सफाई कर्मियों को स्कूलों के आस-पास कूड़ा नही फेंकने के लिए सचेत किया था। बुखार से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। पब्लिक बोल
कूड़ा डालने की मना करने के बावजूद जबरन यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े से उठ रही बदबू तथा पैदा हो रहे मच्छरों के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
- इकबाल खान इनकी सुनो
- बस्तियों में कूड़ा फेंकने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी करने पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- लल्लन राम यादव, अधिशासी अधिकारी