Move to Jagran APP

जाम से निजात को पुलिस ने खींचा खाका

नो-एंट्री प्रभावी व वन-वे व्यवस्था लागू करने का प्रयास व्यापारियों के साथ हुई बैठक कवायद शहर के प्रवेश मार्गों पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी व दो होमगार्ड रहेंगे तैनात बैठक में आई आपत्तियों पर एक सप्ताह के अंदर दोबारा बैठक होगी

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 01:02 AM (IST)
जाम से निजात को पुलिस ने खींचा खाका
जाम से निजात को पुलिस ने खींचा खाका

जागरण संवाददाता, हाथरस : व्यापारियों के साथ हुई बैठक का मुख्य एजेंडा ट्रैफिक व्यवस्था ही रहा। गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर यह बैठक हुई, जिसमें पुलिस द्वारा तैयार वन-वे व नो एंट्री व्यवस्था से व्यापारियों को अवगत कराया गया। आपत्तियों को नोट कर एक सप्ताह के अंदर दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया गया।

prime article banner

इन दिनों शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। जिले के नोडल अधिकारी आइजी नवीन अरोरा ने पहले ही निरीक्षण में यातायात व्यवस्था पर गंभीरता जताई थी तथा जल्द सुधार का आश्वासन दिया था। बस तभी से पुलिस अधिकारियों का फोकस इसी काम पर है। दस दिन पहले शहर में प्रवेश के दो मार्ग पंजाबी मार्केट व सासनी गेट चौराहा से नो एंट्री की व्यवस्था को शुरू किया। अब इसे पूरे शहर में लागू किया जा रहा है। वन-वे व नो एंट्री के लिए खाका तैयार किया गया है, जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यापारियों को दिखाया गया। सभी रूटों को समझने के बाद वाटर व‌र्क्स रोड पर बड़े वाहनों की रोक पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई। ढकपुरा रोड पर कई बड़ी फैक्ट्रियां हैं। इसमें संशोधन के लिए कहा गया। अधिकारियों ने इसे नोट किया। इसके अन्य मार्गों पर भी आपत्ति जताई गई। पुलिस की नजर से छूटे मार्गों के बारे में भी व्यापारियों ने बताया, जहां अक्सर जाम रहता है। आपत्तियां नोट करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संशोधन का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के लिए ट्रायल बतौर लागू किया जाएगा। इसके बाद दोबारा बैठक की जाएगी, जिससे कि जो सुधार की गुंजाइश हो उसे किया जा सके।

शहर में एक दर्जन से अधिक वन-वे प्वाइंट बनाए गए हैं। वन-वे व्यवस्था केवल ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के लिए लागू रहेगी। दुपहिया व पैदल लोगों के लिए नहीं। इसके अलावा शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे, जहां बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ट्रैफिक के अलावा व्यापारियों ने पुलिस संबंधी समस्याएं रखीं। उद्यमी देवेंद्र मोहता ने शहर के एक व्यापारी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत की। इसी तरह अन्य लोगों ने समस्याएं व सुझाव दिए। इन पर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। आज खातीखाने में चलेगा अभियान

जासं, हाथरस : गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने ईओ डॉ. विवेकानंद गंगवार के निर्देशन में खातीखाना, गोपीगंज आदि इलाकों में भ्रमण किया। टीम ने यहां अतिक्रमण को लेकर चिह्नांकन किया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। ईओ ने सभी दुकानदारों को बताया कि शुक्रवार को इस इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले ही लोग अतिक्रमण को खुद हटा लें। जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। उधर, तालाब चौराहे से बुधवार को अतिक्रमण हटाने के बावजूद एक दुकानदार ने पुन: अतिक्रमण कर लिया। नगर पालिका की टीम ने उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना किया। इस दौरान नजूल निरीक्षक यशू राज शर्मा, चंद्रांशु त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.