मवेशी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक दबोचा गया
हाथरस जंक्शन रोड पर गश्त कर रही पुलिस से हुआ आमना-सामना, पांच फरार होने में सफल
संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी में रविवार देर रात गश्त के दौरान हाथरस जंक्शन रोड पर पुलिस व बदमाशों का आमना-सामना हो गया। बदमाश गांव नगला रामबल के निकट भैंस चोरी कर रहे थे। पुलिस को देख बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। बाकी पांच बदमाश मैक्स लोडर लेकर भागने में सफल रहे। उनका पीछा भी किया गया, पर कामयाबी नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र ¨सह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि देर रात एसआई रामदास पचौरी व उमेश शर्मा गश्त पर थे। नगला रामबल के निकट संदिग्ध दिखाई दिए, जो कि मैक्स लोडर में भैंसों को चढ़ा रहे थे। पुलिस के टोकने पर अचानक फाय¨रग कर दी गई। फाय¨रग व शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग भी जाग गए। पुलिस व ग्रामीणों से घिरा देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने एक बदमाश महबूब पुत्र फतहखान निवासी भोपतपुर, थाना निधौली कलां (एटा) को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। दो भैंस भी बदमाश वहीं छोड़कर भाग गए। पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के नाम बंटी निवासी अकबरपुर, सासनी, काले व आरिफ निवासीगण अवागढ़ (एटा) बताए हैं। दो बदमाशों के वह नाम नहीं बता सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि महबूब पर सादाबाद व सासनी में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। टिमर्ली में भैंस चोरों का धावा
मुरसान : गांव टिमर्ली में रविवार देर रात मवेशी चोरों ने धावा बोला। बदमाश पूर्व प्रधान कन्हैयालाल के घर से भैंस चोरी कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे कन्हैयालाल के बेटे राजू की आंख खुल गई। राजू ने बदमाशों को टोक दिया। इस पर बदमाश ने पत्थर से राजू पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और बदमाश भैंस लेकर भागने में कामयाब रहे। देर रात ही पुलिस को सूचना दी गई। इधर गांव में शोर होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बदमाशों का पीछा किया गया। ग्रामीणों के डर से बदमाश गाड़ी इगलास के गांव साथनी में छोड़कर भाग गए। सूचना पर देर रात इगलास पुलिस भी पहुंच गई तथा गाड़ी कब्जे में ली। पुलिस ने भैंस भी बरामद कर ली है। कन्हैयालाल व गांव के लोग इगलास थाने पहुंचे तथा वहां शिकायत की है। इधर घटना से परिवार दहशत में है। कन्हैयालाल का बड़ा बेटा सुनील सराफ है तथा कस्बे में उसकी दुकान है। कुछ महीने पहले गांव के पास ही सुनील से लूटपाट हुई थी। दोहरी घटना से परिवार के लोग अधिक डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।