बजट के अभाव में लटका पीएम आवास निर्माण
??? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ?????????? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ?????????? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ?????????? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ?????????? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ?????????? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ???? ?? ???????
जागरण संवाददाता, हाथरस : पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना शहर में अधर में लटकी है। लोगों के खातों में तीन माह से पैसा नहीं पहुंचा है। जिम्मेदार अफसरों का दावा है कि पैसा अब सीधे उनके खाते में लखनऊ से जाएगा।
शहरी आवास योजना के तहत 5,822 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन किया गया। आवास योजना के लिए पात्रों को 2,50,000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाने हैं। पहली बार में 50,000 तो दूसरी बार में 15000 व तीसरी किस्त में शेष धनराशि देने का नियम है। शहर में 952 लोगों को 50,000 रुपये व 271 लोगों को 1,50,000 रुपये दूसरी किस्त के रूप में दिए जा चुके हैं। शेष धनराशि आवंटित धनराशि के प्रयोग के बाद जारी होगी। शहर में 169 पात्र लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें चयन के बावजूद आवास निर्माण को धनराशि नहीं मिली है। डूडा अफसर बजट न होने का रोना रो रहे हैं। डूडा अफसरों के मुताबिक 35 करोड़ की डिमांड में सिर्फ पांच करोड़ रुपये ही स्वीकृत हुआ, जिसे पात्रों को दिया जा चुका है। अब चयनित लाभार्थियों को धनराशि शासन स्तर से सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। डूडा ऑफिस से चयनित लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी जा रही है।
जीरो बैलेंस पर नहीं आएगा पैसा
कई लोग ऐसे भी हैं जिनके खाते में पैसा नहीं है। कम से 2000 रुपये खाते में होना जरूरी है। जानकारी के अभाव में ऐसे लोग भी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परियोजना निदेशक में कर्मचारी इनको खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की सलाह दे रहे हैं। पीड़ित
तीन माह पहले चयन हुआ था। परियोजना निदेशक दो बार निरीक्षण भी कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक किस्त जारी नहीं हुई है।
ओमवती, पीड़ित, नगला रुद्र, हाथरस जंक्शन वर्जन
शासन स्तर से अब समीक्षा के बाद पहली व दूसरी किस्त जारी होगी। चयनित लाभार्थियों की सूची भेज दी गई है। उम्मीद है दीपावली से पहले ही लाभार्थियों के खाते में रकम मिलना शुरु हो जाएगा।
अंजू ¨सह, परियोजना निदेशक डूडा