15 अगस्त को रोपे जाएंगे 11 करोड़ पौधे
- नगर विकास विभाग स्वतंत्रता दिवस पर रोपेगा 15 लाख पौधे - हाथरस के स्थानीय नगर निकायों में होगा 11257 पौधों का रोपण
संवाद सहयोगी, हाथरस : इस साल वर्षा ऋतु में प्रदेशभर में 22 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से आधे यानी 11 करोड़ पौधों का रोपण एक ही दिन 15 अगस्त को किया जाएगा। नगर विकास विभाग को 30 लाख पौधे रोपने हैं। इनमें 15 लाख के करीब 15 अगस्त को ही लगाए जाएंगे। हाथरस के स्थानीय नगर निकायों को स्वतंत्रता दिवस पर 11,257 पौधे लगाने होंगे। स्थानीय निकाय निदेशालय के प्रभारी निदेशक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहां कितने पौधे लगेंगे
निकाय, लक्ष्य, 15 अगस्त को रोपण
हाथरस, 4567, 2284
सिकंदराराऊ, 1552, 776
सादाबाद, 2582, 1291
मेंडू, 4002, 2001
पुरदिलनगर, 6579, 3290
मुरसान, 1568, 784
हसायन, 677, 323
सहपऊ, 307, 154
सासनी, 707, 354 पौधरोपण को लेकर पूरी तैयारी की है। वर्षा काल में ही पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। 15 अगस्त को बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। इन्हें संरक्षित करने के लिए नगर पालिका ट्री गार्ड भी लगवाएगी।
-स्वदेश आर्य, अधिशासी अधिकारी, हाथरस नगर पालिका परिषद