बैंक कर्मियों का एसबीआइ पर प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, हाथरस : बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक एवं देना बैंक के विलय के निर्णय के विरुद्ध स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

फोरम के जिला संयोजक एवं यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय सहायक महामंत्री बीएस जैन ने कहा कि बैंकों का विलय अवांछित है, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था और बड़े पैमाने पर लोगों के लिए लाभप्रद नहीं है। यह कर्मचारियों के हितों, उनकी आजीविका और आजीविका सुरक्षा को प्रभावित करेगा। अत: फोरम ने 26 दिसंबर की हड़ताल का आह्वान किया है। एनसीबीई के साथी पीएस रावत ने कहा कि बैं¨कग विस्तार के परिणाम स्वरूप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अधिक रोजगार होंगे लेकिन बैंकों के विलय से रोजगार समाप्त होगा। भारत में हमें हमारे युवा लोगों के लिए और अधिक नौकरियों की आवश्यकता है। विलय रोजगार विरोधी है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष वीके शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। ओंकार ¨सह, अरुण कुमार वर्मा, ओम प्रकाश, हुकुम ¨सह, एके ¨सह , अजय कुमार, संजय जैन, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार शर्मा, नन्नू मल, पुष्पाकर जैन, हिमांशु शर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की।