सीएए को लेकर बहकावे में न आएं लोग
सांसद व विधायक के नेतृत्व में चलाया जनजागरण - एक से 10 फरवरी तक मिस कॉल अभियान चलेगा
संवादसूत्र, हाथरस : सासनी में सांसद एवं सदर विधायक के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को कस्बा में सीएए एवं विभिन्न मुददों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इसमें लोगों से सीएए को लेकर विपक्षियों के बहकावे में न आने की अपील की गई।
गुरुवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर व विधायक सदर हरीशंकर माहौर के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी सीएए एवं अन्य मुददों को लेकर समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए पार्टी द्वारा 10 फरवरी तक जन जागरण अभियान चलाने का एलान किया गया। इस मौके पर चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, शंकरलाल भारद्वाज, अनिवाश तिवारी, सतेन्द्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, संज्जू वाष्र्णेय, राजू वाष्र्णेय, दीपू पंडित, राजकुमार शर्मा, ध्रुव चौधरी, मुकेश चौधरी, कांता पचौरी, अंशुल शर्मा, गौरव, सौमेश सोलंकी, कन्हैया सिंह तोमर, कोमल सिंह तोमर, प्रदीप वर्मा, आकाश वाष्र्णेय, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जागरूकता लाएंगे कार्यकर्ता
हाथरस : सीएए को लेकर भाजपा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ घरों में जाकर जागरूकता लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी भाजपा की जिला कार्यालय नगर की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि गौरव आर्य जिलाध्यक्ष ने दी। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की। अफवाहों पर विराम लगाने की आवश्यकता
संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ : नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में गुरुवार को नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि सीएए को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर संतोष पाथौर, मीरा माहेश्वरी, नीरज वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र वाष्र्णेय ने विचार व्यक्त किए। एक से 10 फरवरी तक मिस कॉल अभियान चलेगा। बैठक में राजेंद्र सूफी, ब्रज मोहन गुप्ता, कुंज विहारी वर्मा, रंजीत कौर, नेमसिंह चौहान, नेमसिंह, राम दास वाल्मीकि, अनिल प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, रैनू शास्त्री, कमलेश शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सीएए के समर्थन में बैठक
संवाद सूत्र, पुरदिलनगर : सीएए के समर्थन में भाजपा की एक बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मन्त्री मीरा माहेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष राजवीर सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीनिवास कुशवाहा, कमलेश शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा, अवधराज वघेल, आनन्द गोला जी, हरीश अग्रवाल, प्रवेश परमार, सुरेश चौहान, भूपप्रकाश बघेल, टीकम सिंह, भगवानदास पारस, राजेंद्र कुमार गुप्ता, भगवानस्वरुप कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।