पत्थरबाज कांग्रेसी के समर्थन में धरने पर बैठे पार्टी के जिलाध्यक्ष
काग्रेस पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ आदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
संसू, हाथरस :
सीएए के विरोध में बवाल के दौरान पत्थरबाज के रूप में चिह्नित कांग्रेस नेता नवेद अहमद खान की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य शुक्रवार रात कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि काग्रेस शातिपूर्ण आदोलन करती रही है। काग्रेस के कार्यकर्ता और नेता कभी भी हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल नहीं होते और न ही हमारी पार्टी के नेता नवेद अहमद खान ने कोई भी हिंसात्मक प्रतिक्त्रिया उस दिन की घटना में दी है। नवेद अहमद खान हिंसा नहीं फैला रहे थे, बल्कि शाति कायम करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई और आक्त्रोशित लोगों को शात करके पुलिस प्रशासन का सहयोग किया था। फिर भी पुलिस हिटलरशाही तरीके से दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। निर्दोष होते हुए भी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार कर लिया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काग्रेस पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ आदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
जिलाध्यक्ष के साथ धरने पर बैठे लोगों में नगर अध्यक्ष हसीन खान, सलमा बेगम, नबील अहमद, सारिक वारसी, अंकुश चौहान, आतिफ अली, कपिल नरूला, तौसीफ, सलमान, सलीम विष्णु आदि मौजूद थे।