एकता का संदेश देकर गुजरा सैनिकों का दल
साइकिल यात्रा पर निकले जाट रेजीमेंट के जवानों का स्वागत अभियान -चार राज्यों की यात्रा के बाद पैदल सेना दिवस पर दिल्ली में समापन -आमजन व पूर्व सैनिकों तक शांति व राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है
संवाद सहयोगी, हाथरस :
शांति व राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकाली जा रही साइकिल यात्रा पर जाट रेजीमेंट के जवानों का दल गुरुवार को हाथरस पहुंचा। यहां पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने इनका जोरदार स्वागत किया।
इगलास रोड स्थित फौजी बि¨ल्डग मैटेरियल प्रतिष्ठान पर पहुंची सैनिकों की टोली का स्वागत माल्यार्पण, पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर किया गया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी मौजूद थे। जाट रेजीमेंट का 10 सदस्यीय दल मेजर रूपेश कुमार के नेतृत्व में 642 किमी. लंबे साइकिल रैली अभियान के तहत नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। मेजर रूपेश ने बताया कि साइकिल रैली सौहार्द और साहस की भावना का संदेश देते हुए चार राज्यों से होकर गुजरेगी। यह रैली प्रति वर्ष 27 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पैदल सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। 71 वर्ष पूर्व इसी दिन भारतीय सेना कश्मीर घाटी को घुसपैठियों की लूटमार से बचाने के लिए पहली बार श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरी थी। पैदल सेना की कार्रवाई की स्मृति में 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है। मेजर रूपेश कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनसमूह, स्कूली बच्चों और भूतपूर्व सैनिकों तक शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है। ऊधम¨सह नगर से शुरू हुई साइकिल रैली बरेली, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और पलवल आदि नगरों से गुजरते हुए इंडिया गेट दिल्ली जाकर समापन होगा। आयोजक रिटायर्ड फौजी राजेंद्र ¨सह, रिटायर्ड कैप्टन जगदीश खोखिया, जयपाल ¨सह ने वयोवृद्ध फौजी चिरंजीलाल शर्मा, शहीद के पिता राजेंद्र ¨सह व जाट रेजीमेंट के रिटायर्ड सैनिकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की सफलता में मनोज उपाध्याय, देवेंद्र ¨सह, अवधेश श्रोती, प्रेम उपाध्याय, मोहनराम, अजीत कुमार, सुभाष, सुनील, प्रदीप, प्रवीन, सुनील, अंकुर, विकास, गंगाराम, अशोक, राहुल, रामनिवास, संदीप ¨सह व जोगिया के लोगों ने सहयोग दिया।