भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित, हाथरस में ब्राह्मण समाज में आक्रोश
हाथरस में भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया, जिससे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश ...और पढ़ें
HighLights
घटना से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने जांच शुरू की, दोषियों की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं पर लगी भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस के आला अधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आक्रोशित लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।घटना को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आराध्य की प्रतिमा खंडित करना गंभीर अपराध है।
दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।
