हसायन में निकली परशुराम शोभायात्रा
संवाद सूत्र, हाथरस : हसायन में विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बा
संवाद सूत्र, हाथरस : हसायन में विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बा हसायन में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। कई झाकिया तथा भगवान परशुराम का डोला मन मोह रहा था।
दाऊ जी मंदिर से निकाली गयी शोभायात्रा का शुभारम्भ हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा एवं उमा फार्मेसी के डायरेक्टर गिरजा शकर शर्मा ने फीता काटकर किया। भगवान परशुराम जी के डोले पर विराजमान स्वरूप की 101 दीपों से आरती उतारी गयी। मेला अध्यक्ष बॉबी शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने 51 किलो की फूलमाला, पटका एवं चादी का मुकुट पहना कर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय का स्वागत किया। बाण चौराहे एवं दुखिया मंदिर पर अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भैयाजी, चेयरमैन पति चन्द्रप्रकाश माहौर, भूरा पहलवान, दीपक उपाध्याय, कैलाश पचौरी, काग्रेस के पीसीसी सदस्य जगतवर्ती पाठक, दिनेश शर्मा, अरुण कुमार कौशिक, योगेश शर्मा, मुकुल भारद्वाज, चंकी भारद्वाज, रामू प्रसाद शर्मा, कपिल वाष्र्णेय, कैलाश पण्डित, पूर्व चेयरमैन गिरीश चन्द्र शर्मा, लालो उपाध्याय, हरीओम शर्मा, मुनीश्वर उपाध्याय, मनोज शमार्, रामकुमार शर्मा, शीलेन्द्र शर्मा, डा. रामकुमार आदि मौजूद थे।