मंडी में बोली से बिका धान, खुश हुए किसान
सौ रुपये प्रति क्विटल बढ़ गए धान के रेट मंडी टीम आढ़ती व किसानों के सामने लगाई गई बोली।
संवाद सहयोगी, हाथरस : मंडी में किसानों को लाभ दिलाने के लिए खुली बोली लगाकर धान की बिक्री शनिवार को शुरू करा दी गई। इसमें किसान, आढ़ती व व्यापारियों के साथ मंडी प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।
अन्य जिलों की तरह हाथरस की मंडी समिति में भी अब खुली बोली लगाकर किसानों की फसल बिकवाई जा रही है। शनिवार को इसकी शुरुआत करा दी गई। मंडी प्रशासन ने मंडी निरीक्षकों के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया था। बिका 7.50 हजार क्विटल धान
खुली बोली में पहले दिन करीब 7.50 हजार क्विटल धान की बिक्री कराई गई। खुली बोली में 1509 को 17 सौ से 18 सौ रुपये, सुगंधा 16 सौ से 17 सौ व सरबती 15 सौ से 16 सौ रुपये प्रति क्विटल के रेट पर बिका। इनका कहना है
किसानों की फसलों को अब तक गुपचुप तरीके से बेच दिया जाता था। पहली बार मंडी में धान की फसल खुली बोली लगाकर बिक रही है।
-राधाचरन, किसान इस बार धान की कीमत कम होने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। मंडी समिति ने खुली बोली लगवाकर सराहनीय कार्य किया है।
-सुरेंद्र प्रताप सिह, किसान सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है।
-यशपाल सिंह, मंडी सचिव