भाजपा व आरएसएस से है हमारा पुराना नाता: सारिका
-भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हाथरस पहुंची -लोकसभा चुनाव के लिए हाथरस सीट से की दावेदारी फोटो-9 बदला पाला -भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हाथरस पहुंची -लोकसभा चुनाव के लिए हाथरस सीट से की दावेदारी
जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा से जुड़ने के बाद रविवार को पहली बार अपने नवल नगर स्थित आवास पर पहुंचीं पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने उनका व उनके परिवार का पुराना नाता रहा है। वे किसी दबाव में भाजपा में नहीं आई हैं, बल्कि यह उनकी घर वापसी है। सारिका ने हाथरस लोकसभा सीट से दावेदारी करते हुए कहा कि पार्टी यदि उन पर विश्वास जताएगी तो पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
छह मार्च को सारिका सिंह बघेल ने भाजपा का दामन थामा था। रविवार को पति देवेंद्र के साथ हाथरस पहुंचीं। सादाबाद में चौ. चरण सिंह के स्मृति स्थल पर रुकीं। वहां दोनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे नवल नगर स्थित अपने ससुर गेंदालाल आर्य के घर पहुंचीं। यहां गेंदालाल भी मौजूद थे। दोपहर दो बजे प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई गई। पूर्व सांसद व उनके पति देवेंद्र बघेल ने कहा कि वे पूरी तरह से भाजपाई हैं।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-रालोद के गठबंधन में सारिका सिंह को रालोद से टिकट मिली थी तथा वब सांसद बनी थीं। पत्रकारों के सवाल पर सारिका ने कहा कि वे भाजपा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं तथा उसी विचार धारा की हैं।