सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रही हैं विपक्षी पार्टियां
संस हाथरस भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक गोपाल शर्मा की उपस्थित में 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित विशाल श्रृंखला कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।
संस, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक गोपाल शर्मा की उपस्थित में 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित विशाल श्रृंखला कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के लिए अनुराग शर्मा को संयोजक व गजेंद्र राणा व अमन जैन को सह संयोजक बनाया गया। अभिषेक गोपाल ने कहा कि सीएए में पड़ोसी देशों से आ चुके शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सराहना के पात्र हैं। इस अधिनियम को लेकर विरोधी पार्टियां जनता को भ्रमित कर रही हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने व संचालन बबलू गौतम ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा रूपेश उपाध्याय, अरविद दिवाकर, गजेंद्र राणा, सचिन पुंडीर, गौरव प्रजापति, अभिषेक छोंकर, विपिन लवानिया, विपुल सिघानिया, देवेंद्र चौहान, दीपक गौतम, प्रिस ठाकुर, दिलीप सेंगर आदि उपस्थित रहे।
मंडी स्थल पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन
फोटो- 35
संस, हाथरस : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर की 27 बस्तियों में मनाए जा रहे मकर संक्रांति समरसता पर्व के अवसर पर नवीन मंडी स्थल पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन शुक्रवार को किया गया। दूसरा कार्यक्रम मुरसान गेट बस्ती की सावरकर शाखा का आर्य समाज मंदिर मुरसान गेट पर किया गया।
दोनों कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से यह एक है। यह पर्व समरसता उत्सव के रूप में मनाया जाता है। महावीर शाखा बस्ती के कार्यक्रम में 1450 लोगों को सामूहिक भोज कराया गया। इस मौके पर नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, सह नगर कार्यवाह उमाशंकर, दीपक, रवी, अजय,भानु, नवीन अग्रवाल, अमन बंसल, विष्णु, मनीश, कन्हैया आदि मौजूद थे। सेवा भारती का खिचड़ी भोज संस, हाथरस : मकर संक्रांति के अवसर पर मोहल्ला कर्र में सेवा भारती संस्कार केंद्र पर हवन यज्ञ एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हुए यज्ञ में आहुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य मौजूद रहीं। इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी के प्रबंधक रामवीर सिंह दादू एडवोकेट ने कहा विद्या भारती द्वारा मलिन बस्तियों में संस्कार केंद्र के माध्यम से समाज को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का कार्य किया जा रहा है। इन संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में पहले की अपेक्षा जागरूकता बढ़ी है। वाल्मीकि सेना के नगर अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन बबलू हंसमुख ने किया। हवन यज्ञ आर्य समाज के पुरोहित बनवारी लाल गोस्वामी एवं मनोज आर्य ने किया। इस अवसर पर हिदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, आचार्य नेत्रपाल सिंह, आचार्य अशोक कुमार सिंह, कुमार राज, सुनील शास्त्री, रिकू चौधरी, सौरभ वाल्मीकि, दाऊ दयाल वाल्मीकि, संजय कप्तान लक्ष्मीनारायण चौहान आदि मौजूद थे।