तहसील, थाना और गांव का हाल देखेंगे नोडल अधिकारी
विशेष सचिव और जिले के नोडल अधिकारी बी राम शास्त्री आज आएंगे हाथरस
जासं, हाथरस : कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी बी राम शास्त्री सोमवार को हाथरस पहुंच रहे हैं। वह यहां तहसील और एक गांव का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
प्रभारी जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि नोडल अधिकारी सबसे पहले सदर तहसील जाएंगे और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक थाने का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह एक गांव में जाएंगे और वहां शौचालय और अन्य विकास कार्याें को देखेंगे। गांव लाखनू और गंगचौली में से एक गांव उनके निरीक्षण के लिए प्रस्तावित है। इसके बाद नोडल अधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे। यहां वह सरकार की प्राथमिकता की 70 योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सांसद के चाचा रामशरन
दिवाकर का निधन
हाथरस : सांसद राजेश दिवाकर के चाचा रामशरन दिवाकर (75) का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू निवासी रामशरन दिवाकर का नोएडा के डॉक्टरों से इलाज चल रहा था। वह आठ दिन पहले ही नोएडा में इलाज कराकर लौटे थे। रविवार दोपहर ढाई बजे हार्ट अटैक से उनका घर पर ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर सांसद गांव पहुंचे। विधायक वीरेंद्र ¨सह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अलीगढ़ व हाथरस के भाजपा और संघ के पदाधिकारी, उनके शुभ¨चतकों व अन्य गण्यमान्य लोगों ने गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उनका एक बेटा कतर एयरलाइंस में नौकरी कर रहा है। देर शाम परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।