बिना मास्क के कोई भी यात्री बस में न बैठे
संवाद सहयोगी हाथरस कोरोना काल में सफाई व्यवस्था रखना बहुत जरूरी है। यात्रियों को बिना स
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना काल में सफाई व्यवस्था रखना बहुत जरूरी है। यात्रियों को बिना सैनिटाइज व मास्क के बसों में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। बसों के यात्रा से लौटने पर उनका सैनिटाइज कराना होगा।
यह दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अलीगढ़ के महाप्रबंधक मोहम्मद परवेज ने शुक्रवार की शाम रोडवेज के बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। गेट के सामने पड़ी गंदगी को देखकर आरएम ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों का सचेत किया। इसके बाद आरएम आगरा रोड स्थित कार्यशाला पहुंचे। इस मौके पर रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें