पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं
संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद के चंदपा के गांव अल्हैपुर के रहने वाले इमरान का शव सादाबाद के
संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद के चंदपा के गांव अल्हैपुर के रहने वाले इमरान का शव सादाबाद के गांव नारायणपुर बाद में नीम के पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के भाई ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
एसएचओ सादाबाद केपी ¨सह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैं¨गग आया है। शरीर पर और किसी चोट के निशान नहीं हैं। रविवार सुबह शव लटका मिले होने की जानकारी मिली थी। भाई इरफान ने सीओ सादाबाद को दी लिखित शिकायत में हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि शनिवार को गांव से एक युवती चली गई थी। लड़की के परिजनों को शक था कि इसमें इमरान का हाथ है। रविवार तड़के चार बजे वे लड़की की तलाश के नाम पर इमरान को जबरन कार में ले गए थे। इसके कुछ घंटे बाद उसका शव मिला। पुलिस हत्या की बात से इंकार कर रही थी। घटना को आत्महत्या माना जा रहा था। इसलिए इरफान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को मिली पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि नहीं हुई।