निषादराज गुह व कश्यप मुनि निकली शोभायात्रा
जगह-जगह फूल मालाओं से किया गया स्वागत झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
जासं, हाथरस : रविवार को महाराज निषादराज गुह व कश्यप मुनि की विराट शोभायात्रा निकाली गई। इसका अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं।
सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला से महाराजा निषादराज गुह, महर्षि कश्यप मुनि, वीर एकलव्य सेना समिति के द्वारा तुरैहा, कश्यप, निषाद समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ ताराचंद्र तुरैहा ने किया।
शोभायात्रा में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने भी पूजा अर्चना की। शोभायात्रा के आयोजकों संजय कुमार कश्यप, देवकीनंदन तुरैहा, गोपालदास कश्यप व प्रमोद दहलवी ने रामेश्वर का सम्मान किया। शोभायात्रा में काली प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न झांकियां शामिल थीं जो विभिन्न बाजारों में होते हुए निकलीं। शोभायात्रा में लालाराम तुरैहा, सुरेश प्रधान, सोवरन सिंह प्रधान, ठा. लक्ष्मी नारायण तुरैहा, नवरत्न तुरैहा, राजेंद्र प्रसाद, भगवान सिंह, सूरज पाल, इन्द्रपाल सिंह, मेला प्रभारी संजय कुमार आदि शामिल थे। संचालन की जिम्मेदारी देवेंद्र कुमार कश्यप, नवरत्न तुरैहा ने निभाई। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे।